वर्कर से मारपीट और 3 हवाई फायर करने वाले के खिलाफ केस

भास्कर न्यूज |अमृतसर थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार शिंदर के हक में वोटों की पर्चियां घरों में बाटंने के दौरान पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमलावरों ने मारपीट भी की। आरोपियों की पहचान साजन उर्फ विशाल, कुलदीप सिंह, शुभम और अजय निवासी मोहकमपुरा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मोहमपुरा के रहने वाले प्रिंस ने बताया कि 18 दिसंबर को वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवा शिंदर प्रधान के हक में लोगों के घरों में वोंटों की पर्चियां दे रहा था। रात 10 बजे झुग्गियां वाला चौक अपने दोस्त धीरज के साथ पहुंचा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए पिस्तौल से 3 हवाई फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी साजन को काबू किया है। बाकी के दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *