अमृतसर से मिली थी हथियारों की खेप, पठानकोट में 2 आरोपी अरेस्ट

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पठानकोट ने एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार दो युवकों से दो 9 एमएम पिस्टल, 4 मैगजीन, ग्लॉक पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद ​हुए आरोपियों की पहचान बटाला के राऊवाल निवासी सुनील कुमार उर्फ आशु और रायमल निवासी दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल है। आरोपी सुनील आपराधिक पृष्ठभूमि से है, जो 27 फरवरी को गुरदासपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जांच से पता चला कि दोनों को अपने आकाओं के निर्देश पर अमृतसर के अजनाला से हथियारों की खेप मिली थी और उन्हें किसी पार्टी को खेप सौंपने का निर्देश दिया गया था। सीआई पठानकोट के एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने कहा कि सूचना मिली कि आरोपी सुनील और दिलप्रीत कुछ गैंगस्टरों के संपर्क में हैं। सीआई ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एआईजी ने कहा कि आरोपियों से बरामद पिछली खेप का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों पर पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 61 (2) के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *