रांची| अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ तीन मई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में होगा। वहीं 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक आयोजित होगी। दोनों कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवार को तैयारी की समीक्षा की। बैठक में अब तक की गई तैयारियों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


