लिफ्टिंग धीमी, मंडी में गेहूं खुले में पड़ा, आगे बारिश का डर

अमनदीप सिंह | अमृतसर शहर की सबसे बड़ी भगतांवाला दाना मंडी में गेहूं के सीजन में लिफ्टिंग की समस्या बनी हुई है। लिफ्टिंग धामी होने के कारण खरीदी जा चुकी गेहूं की फसल पर बारिश से भीगने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को तापमान 40.9 डिग्री रहा, वहीं 1 से 3 मई को बारिश के आसार हैं। गौरतलब है कि मंडी में जगह की कमी नहीं है, लेकिन शैड की परेशानी जरूर है। फिलहाल मंडी में 4 शैड बने हुए हैं। उक्त शैड गेहूं से भरे पड़े हैं जबकि बाकी की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। खुले में पड़ी फसल को देखकर बीते दिन मंडी में पहुंचे मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने 2 नए शैड बनाने की बात कही। हालांकि यह 2 नए शैड गेहूं के सीजन खत्म होने के बाद बनाए जाने के बारे में कहा गया है। अब ऐसे में सवाल है कि शैड की जरूरत तो अभी है क्योंकि लिफ्टिंग काफी धीमी है और गेहूं खुले में मंडी में पड़ा है, जिस पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सरकार के सरकारी गोदाम एक वल्ला में है, दूसरा मूलेचक्क के आगे, तीसरा मंडी भगतांवाला के बाहर एक गोदाम मार्कफेड का है और चौथा गोदाम पंजाब सेंट्रल वेयर हाउस का है, जो मंडी में है। सेंट्रल वेयर हाउस खरीद नहीं करता यह एजेसियों का माल अपने यहां जमा करता है और उनसे पैसे ले लेता है। दूसरी तरफ हर गेहूं के सीजन में मंडी में 10 लाख बोरी आती है। तकरीबन 8 लाख बोरी आ चुकी है। वहीं, 5 मई तक और गेहूं आएगा। यानि 2 लाख बोरी और आनी है। ऐसे में लिफ्टिंग की समस्या 2-3 दिन में काफी आने वाली है। जबकि प्राइवेट लिफ्टिंग की कुछ परेशानी नहीं है। दूसरी तरफ आढ़ती भी माल ढोने के लिए उठाने का खर्चा बिल में जोड़ने की बात सरकार से कह रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *