अमृतसर| कत्थूनंगल पुलिस ने मारपीट कर गंभीर घायल करने और बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाने के मामले में 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस की ओर से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरजीत सिंह निवासी गांव झंडे ने बताया कि 19 अप्रैल को रात 9.30 के करीब वह उसका भाई बिक्रम सिंह कत्थूनंगल जा रहे थे। जब वह रणजोध सिंह निवासी झंडे के घर के पास पहुंचे तो आरोपियों के साथ मिलकर उसके भाई से मारपीट करते उसे घायल कर दिया। भाई को किसी तरह निजी अस्पताल में लेकर गया। इस दौरान आरोपी राजीनामा के लिए कहते रहे। वहीं, इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई है।


