जालंधर| शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों में संभाषण-कौशल को निखारने के लिए छठी से आठवीं कक्षा के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित अंतरसदनीय अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, इसमें 33 चयनित विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने विषयानुरूप संभाषण कौशल द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नीनू सिंह तथा वैशाली सहगल के निर्णयानुसार योग्य विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विजेताओं को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई दी। डॉ विदुर ज्योति, डॉ सुविक्रम ज्योति, रमनदीप तथा ममता अरोड़ा ने विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों,मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विजेताओं को बधाई दी। यहां रंजू शर्मा भी मौजूद रहे।


