टीचर्स को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

भास्कर न्यूज | जालंधर जिला जालंधर स्कूल टूर्नामेंट कमेटी की तरफ से साल 2024-25 के दूसरे सेशन के दौरान खेल क्षेत्र में अयोजित योगदान देने वाले अध्यापक, प्रिंसिपल, हैड मास्टर को सम्मानित किया गया। साईं दास स्कूल में अयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन राजविंदर कौर थियाड़ा, जिला एजुकेशन अधिकार डॉ. गुरिंदर जीत कौर भी मौजूद रहे। इस मौके पर 4 सेवामुक्त अध्यापक कैलाश दुआ नेशनल अवार्डी, हरमेश लाल कैले स्टेट अवार्डी, डॉ. जतिंदर साबी, रेशम कौर स्टेट अवार्डी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में 70 एजुकेशन विभाग से जुड़े प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डिप्टी डीईओ राजीव जोशी, इंटरनेशनल जूडो रेफरी सुरिंदर कुमार, प्रिंसिपल सुखदेव राज, प्रिंसिपल राम आसरा, प्रिंसिपल सतपाल, प्रिंसिपल राकेश शर्मा, लेक्चरर बलजीत ढिल्लों, डॉ. इंद्रजीत भल्ला, एसपी सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *