सायोनारा- 2025 विदाई पार्टी आयोजित

जालंधर| लायलपुर खालसा कॉलेज ऑफ टेक्निकल कैंपस के आईटी विभाग ने अपने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई पार्टी सायोनारा 2025 एक यादगार विदाई का आयोजन किया। कार्यक्रम में भावनाओं, उत्सव और यादों का संगम देखने को मिला। विदाई समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ एक शानदार मॉडलिंग राउंड भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने आत्मविश्वास और गरिमा के साथ रैम्प वॉक किया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल की घोषणा रही,जो क्रमशः प्रियांशु और गीतिका को उनके बेहतरीन व्यक्तित्व और कॉलेज जीवन में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. निधि चोपड़ा (डीन स्टूडेंट वेलफेयर, एचओडी आईटी) ने कहा यह दिन हमारे लिए एक भावुक क्षण है। हम अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व करते हैं, वहीं उनकी मौजूदगी की कमी भी महसूस होगी। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। कॉलेज के निदेशक डॉ आरएस देओल और एकेडमिक अफेयर्स डायरेक्टर सुखबीर सिंह ने कहा विदाई कोई अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत होती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *