आरक्षक के घर से 5.84 लाख के जेवर की चोरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाया

जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर दुर्ग रोड़ पारागांव पुलिया के पास स्थित रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक चन्द्रभान सिंह के घर मंे घुसकर अज्ञात चोर ने 10 हजार नकद व 5.84 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। इसके अलावा अज्ञात चोर डौंडी थाने में पदस्थ आरक्षक पवन ठाकुर के घर में भी घुस गया था हालांकि चोरी करने में सफल नहीं हो पाया। दोनों मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बालोद थाने में धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार चन्द्रभान सिंह ने जानकारी दी है कि आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकद रकम की चोरी हुई है। 26 अप्रैल को शाम 4 बजे पत्नी मंजू सिंह के साथ सगाई कार्यक्रम में शामिल होने घर में ताला लगाकर रायपुर गए थे। वहां से 27 अप्रैल को रात 1 बजे बेटे राजकमल सिंह के साथ घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा था। कमरे के दरवाजा में लगा डोरलॉक और आलमारी का लॉकर टूटा था। आलमारी में रखा सामान पलंग ऊपर बिखरा था। आलमारी में रखे 5 लाख 84 हजार 400 रुपए के सोने की बाली, अंगूठी, झुमका, चैन, मंगलसूत्र, लाकेट, कंगन, रानी हार और नकद 10 हजार रुपए गायब था। दूसरे आरक्षक के घर में आलमारी का लॉकर तोड़ा डौंडी थाने में पदस्थ आरक्षक पवन ठाकुर ने बताया कि 24 अप्रैल को शाम 5 बजे घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चे के साथ डौंडी गए थे। 27 अप्रैल को रात में पड़ोसी पुरूषोत्तम कोचेन्द्र ने मोबाइल में कॉल करके बताया कि आपके घर में चोर घुस गया था। ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया तो छत से कूदकर चोर भाग गया। कमरे के दरवाजे में लगा ताला, आलमारी का लॉक टूटा था। घर का कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। चोरी की नियत से अज्ञात चोर घर में घुसा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *