बालोद| शहर के आमापारा निवासी लिलेश्वर ध्रुव (37 वर्ष) की जिला अस्पताल मंे मौत हो गई। 27 अप्रैल को शाम अचानक तबीयत खराब होने के बाद इलाज कराने परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस वजह से शव का पीएम कराया गया। पीएम के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार हुआ। परिजन के अनुसार तबीयत खराब होने पर लिलेश्वर पिछले एक सप्ताह से इलाज करवा रहा था।


