लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने युवक को कुचला:अस्पताल में हुई मौत, महिला ड्राइवर मौके से फरार, बाइक से जा रहा था

लुधियाना में बुधवार को एक थार सवार महिला ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के पास हुआ। घटना बाद दोपहर की है, जब थार ड्राइवर महिला तेज गति से आ रही थी। यू-टर्न लेते समय उसने संतुलन खो दिया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार थार के पिछले पहिए के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद थार एक बंद दुकान से भी टकरा गई, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। आसपास के लोगों ने मिलकर थार के नीचे फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर थी। महिला ड्राइवर घायल व्यक्ति को डीएमसी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद वह अस्पताल से फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार महिला की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *