जगराओं में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़:दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक बरामद, एक पर 7 केस

लुधियाना जिले की जगराओं पुलिस ने शहर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान धालीवाल कालोनी कोठे अठ चक्क के रहने वाले काकू पुत्र परमजीत और शिव हंस पुत्र बुधराज के रूप में हुई है। थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदरपाल सिंह उप्पल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी शहर में बड़े पैमाने पर बाइक चोरी कर उन्हें बेचने का काम करते हैं। जेल से छूटने के बाद की वारदात जांच में सामने आया है कि आरोपी काकू पर जगराओं और मोगा में पहले से ही कुल सात मामले दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद वह फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। आगे की पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *