2018 से बंद चांद सिनेमा पुल तैयार, जल्द वाहन दौड़ेंगे

लुधियाना| 2018 से बंद पड़े चांद सिनेमा पुल पर जल्द ही वाहन दौड़ते नजर आएंगे। इस पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस पुल का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार चांद सिनेमा पुल की हालत जर्जर हो गई थी। निगम व सरकार ने चांद सिनेमा पुल का निर्माण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस पुल के शुरू होने से रोजाना निकलने वाले करीब 80 हजार वाहनों को सहूलियत होगी। आप विधायक मदनलाल बग्गा ने बताया कि पुल पर जल्द ट्रैफिक शुरू होगा। काम लगभग पूरा हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *