रुपए के लेन- देन में बेकरी मालिक पर 25 लोगों ने किया हमला, तोड़फोड़  की,  2 घायल

|लुधियाना| रूपए के लेनदेन के विवाद में एक बेकरी शॉप के मालिक 25 लोगों ने हमला कर दिया। वारदात शिमलापुरी अधीन जेतो मार्किट में बुधवार रात 9:30 बजे के करीब हुई है। इस हमले में दो युवक जख्मी हुए हैं। जिनकी पहचान जसपाल सिंह लूथरा(23) वासी जेतो मार्किट और देव (26) वासी जैन का ठेका गली नंबर 16 के रूप में हुई है। मामले में घायल जसपाल सिंह ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने दुकान पर ही मौजूद थे। तभी पहले आठ लोग दुकान में आए और उन से रूपए की मांग की, जब उन्होंने रुपए देने से मना कर दिया तो करीब 25 लोग हथियारों समेत उनकी दूकान के अन्दर घुस गए और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है हमलावरों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की है। इसी बीच जब उनका ग्राहक देव बीच बचाव के लिए आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले की वजह से जसपाल सिंह के सिर, कंधे और हाथ पर खूनी चोटें आई है। इसके साथ ही देव के सिर और बाजू पर चोट आई है। दोनों युवकों ने जब मदद के लिए शोर मचाया तो मार्किट के अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए आए। तभी सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। फिर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही थाना शिमलापुरी की पुलिस को शिकायत दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *