बालोद| बुधवार को अक्षय तृतीया (अक्ती तिहार) पर कोहंगाटोला, देवारभाट, मेड़की, बघमरा, झलमला, लाटाबोड़ सहित ग्रामीण क्षेत्र में ठाकुरदेव की पूजा कर किसान व ग्रामीणों ने परंपरा निभाई। धान अर्पित कर अच्छी फसल की कामना की गई। हल, कुल्हाड़ी और पानी लेकर गोल-गोल घूमते हुए बच्चे रस्म निभाते नजर आए।


