3 किशोर ने फिरोजपुर रोड पर हथियारों संग की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

भास्कर न्यूज |लुधियाना| महानगर में मंगलवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें बाइक सवार हो 3 किशोर हथियारों के साथ बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ़्तार बाइक चला रहा है। जबकि सबसे पीछे वाला लड़का दात को बार-बार जमीन पर रगड़ कर उसमें से आग की लपटे निकाल रहा है। ये वीडियो फिरोजपुर रोड का बताया जा रहा है। इसलिए थाना डिवीजन-5 और थाना सराभा नगर की पुलिस उक्त जगह को वेरिफाई करते हुए सीसीटीवी चेक कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *