पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट:60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं; बारिश की भी संभावनाएं

पंजाब में पड़ रही गर्मी से आज लोगों को हल्की राहत मिलने के आसार हैं। आज पंजाब भर में तेज हवाओं, बारिश को लेकर यलो व ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा बीते दिन जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अब भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा पर 41.2°C दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में 35.8°C, अमृतसर में 37.5°C, और लुधियाना में 36.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। बारिश की बात करें तो 24 घंटे में पंजाब के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं हुई। पड़ रही गर्मी के बीच तापमान में हल्की-हल्की गिरावट के पीछे चल रही तेज हवाएं हैं। पंजाब के विभिन्न शहरों में हवा का रफ्तार 15 से 30 किमी के करीब दर्ज की जा रही है। आज पंजाब में ओरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार, 1 मई से 4 मई तक पंजाब के कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, नवांशहर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 3 मई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 23 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 29 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *