टैलेंट हंट और डांस डे पर बच्चों ने टैलेंट दिखाया

लुधियाना|ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, स्व-रचित कविता और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल डांस डे पर पहली से पांचवीं कक्षा के लिए सोलो डांस कंपीटिशन हुआ, जिसमें छोटे बच्चों ने रंग-बिरखी वेशभूषा और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से मंच पर समां बांध दिया। नर्सरी से यूकेजी के छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी रखी गई, जहां बच्चों ने मनमोहक नृत्य और मुस्कान से सभी का दिल जीत लिया। चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा और प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समग्र शिक्षा का अहम हिस्सा हैं और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *