युवती ने दोस्त के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया:शादी का झांसा देकर 4 साल तक होटलो में बनाता रहा संबंध

इंदौर के भंवरकुआं में एक युवती ने एरोड्रम इलाके में रहने वाले अपने दोस्त के खिलाफ रेप की शिकायत की है। युवती पहले इस मामले में पहले छत्रीपुरा और फिर भंवरकुआं पहुंची। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है और रात में ही हिरासत में ले लिया है। भंवरकुआं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 साल की युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके दोस्त अभिषेक पुत्र राजेन्द्र नीमा निवासी नगीन नगर एरोड्रम पर रेप के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि दोनों अच्छे दोस्त है। चार साल पहले अभिषेक से उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों के ग्रुप से पहचान हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। एक दिन अभिषेक ने मिलने की बात कही। जिसमें वह नवंबर 2021 में गंगवाल बस स्टेंड के पास याशिका होटल में लेकर गया। यहां पर उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद अभिषेक लगातार अलग अलग जगह पर उसके साथ सबंध बनाता रहा। जब भी शादी की बात होती तो वह मामले को टाल देता। सितंबर 2024 में वह उसे अग्रवाल नगर भंवरकुआ की जगतारा होटल लेकर गया। यहां भी उसने सबंध बनाए। अभिषेक से यहां शादी को लेकर बात की तो वह टाल गया। इसके बाद लगातार उससे मोबाइल पर बात कर शादी को लेकर कहती। अभिषेक से एक सप्ताह पहले कहां कि उसने इस्तेमाल कर धोखा दिया है। अगर शादी नही करेगा तो पुलिस के पास जाएगी। इस पर आरोपी ने कहां कि अगर वह पुलिस के पास गई तो उसे बदनाम कर देगा। बाद में पीड़िता ने अपनी मां और बहन को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक पर केस दर्ज कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *