लुधियाना | शिंगार सिनेमा रोड स्थित प्राचीन श्री राधा कृष्ण खाटू द्वार मंदिर में गुरुवार को वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पुजारियों राजेश, सोनू और गीतांशु भारद्वाज द्वारा पूजा-अर्चना से हुई। भजन गायक गौरव ने मधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। समापन पर भंडारा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक अशोक पराशर पप्पी, विकास पराशर काकू, अजय नैयर टंकी, सनी बेदी, हितुल, सक्षम, मुकेश सिंघानिया, मोनिका, ममता सिंगल सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।


