लुधियाना | श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं अकादमिक सम्मेलन 10 से 12 मई तक गुरुद्वारा गुर ज्ञान प्रकाश, जवद्दी टकसाल में आयोजित होगा। संत ज्ञानी अमीर सिंह ने बताया कि सम्मेलन में गुरु साहिब के जीवन, वाणी और शहादत पर देश-विदेश के विद्वान विचार साझा करेंगे। वक्ताओं में प्रो. हिमांद्री बनर्जी, डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय, प्रो. करमजीत सिंह, प्रो. दविंदर सिंह सिद्धू, डॉ. अनुराग सिंह और डॉ. हरजोध सिंह शामिल हैं।


