वक्फ बोर्ड सीबीएसई पैटर्न का स्कूल लुधियाना में बनेगा : ओवैस

भास्कर न्यूज|लुधियाना पंजाब वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद ओवैस ने घोषणा की कि लुधियाना में वक्फ बोर्ड द्वारा सीबीएसई पैटर्न पर नया स्कूल स्थापित किया जाएगा। यह ऐलान सुनेत में आयोजित वक्फ बोर्ड की बैठक में हुआ, जिसमें राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में अरोड़ा ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विकास उपलब्धियां गिनाईं और मुस्लिम समाज की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मस्जिदों व कब्रिस्तानों के लिए फंड भी वितरित किए गए। ओवैस ने कहा कि वक्फ बोर्ड इसी तरह समाज के हित में काम करता रहेगा और जल्द लुधियाना को और भी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बैठक में 500 से अधिक मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर बोर्ड मेंबर अब्दुल कादिर, आप माइनॉरिटी विंग लुधियाना अध्यक्ष अनीश खान, पार्षद हरप्रीत सिंह बेदी, मोहम्मद आरजू, गुलाम मुस्तफा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *