जालंधर| एचएमवी में हॉस्टल की छात्राओं के लिए लॉन्चिंग स्टार्स इन द स्काई डायमंड नाइट-2025 का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद डीएवी गान गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा दी गई। विभिन्न राज्यों से संबंधित छात्राओं ने राज्यों की संस्कृति को सब के समक्ष प्रस्तुत कर समय बांधा । इसमें हरियाणवी डांस, उत्तराखंड का नृत्य, बिहारी नृत्य, डोगरी डांस तथा विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। फाइनल ईयर की छात्राओं ने मॉडलिंग कर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इसमें से महक मिन्हास को मिस फेयरवेल, फर्स्ट रनरअप अपर्ण, सेकेंड रनरअप सुषमा, कनीमा को मिस चार्मिंग के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका डॉ ममता, डॉ सीमा खन्ना, डॉ रमनदीप कौर ने निभाई। वार्डन और हॉस्टल कोऑर्डिनेटर को उनके अथक परिश्रम हेतु सम्मानित किया गया।


