लूट की घटना गली में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सदर के अधीन आते इलाका विजय नगर बटाला रोड की एक गली में एक्टिवा पर सवार 2 लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ गली में पैदल ही किसी काम से आई थी। लुटेरे दोनों का पीछा कर रहे थे और गली में जब मौका देखकर लुटेरों ने अपनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। हैरानी का बात है कि दिनदहाड़े दोपहर 3.31 बजे वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों की यह सारी घटना गली में ही लगे एक सीसीटीवी में भी कैद हो गई। फिलहाल इस मामले की शिकायत बुजुर्ग दंपती ने विजय नगर पुलिस चौकी को दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना 30 अप्रैल की है और दोपहर 3.29 मिनट पर बुजुर्ग दंपती विजय नगर की गली में पहुंचे और वहां पर उनके पीछा करते हुए एक्टिवा पर सवार दो लुटेरे भी पहुंच गए। दोनों लुटेरों ने अपना मुंह रूमाल से ढका हुआ था। बुजुर्ग महिला पति के साथ गली में करीब 2 मिनट रुकी और जब फिर वह वापिस जाने लगी तो एक्टिवा पर सवार लुटेरों में से पीछे बैठा लुटेरा उतरा चेन खींची और अपने साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *