जालंधर| गुरु नानक चेरिटेबल अस्पताल और गुरुद्वारा दोआबा श्री गुरु सिंह सभा अड्डा होशियारपुर वीरवार को की ओर से दो दिवसीय फ्री दांत जांच कैंप बुधवार को समाप्त हुआ। दोनों दिन कैंप सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चला। कैंप में दांतों के विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी और डॉ. मनप्रीत ने मरीजों की जांच की। वहीं प्रबंधक कमेटी की ओर से दवाइयां भी मुफ्त दी गईं। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह हीरा भाटिया, प्रधान अमृतपाल सिंह भाटिया, जनरल सेक्रेटरी मक्खन सिंह, दीदार सिंह विरदी, सरदारा सिंह मक्कड़, बूटा सिंह भाटिया, मनमहेन्दर सिंह संदल, जोगिंदर सिंह, भाई पवनीत सिंह, भाई गुरपाल सिंह और अन्य सदस्य मौजूद रहे।


