पानी सप्लाई के लिए की गई टैंकर की व्यवस्था

भास्कर न्यूज| नरियरा नगर पंचायत नरियरा में गर्मी बढ़ते ही पानी का स्तर नीचे चला गया। कई वार्डों में बोरवेल सूख गए या खराब हो गए, जिससे लोगों को पानी की भारी परेशानी हुई। जल संकट को देखते हुए नगर पंचायत की पीईसी बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया। बैठक में संसाधनों की व्यवस्था और जरूरी फैसले लिए गए। सभी वार्डों में खराब बोरवेल की मरम्मत कराई गई और जहां जरूरत थी, वहां नए बोरवेल खुदवाए गए। पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर की व्यवस्था भी की गई। वार्ड नंबर 2 रोड और वार्ड नंबर 14 में बोरवेल मरम्मत का काम पूरा हुआ। इन कार्यों का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सहगल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बबलू दुबे, सभापति भवानी सिंह, राकेश कुमार साहू, पार्षद रामरतन भैना और पार्षद प्रतिनिधि ईश्वरी कर्ष ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *