पठानकोट में भाजपा का विरोध प्रदर्शन:पंजाब-हरियाणा जल विवाद, मान सरकार पर पक्ष न रख पाने का आरोप

पंजाब के पठानकोट जिले में भाजपा ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुआई पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू और जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। बीबीएमबी की बैठक में हरियाणा को जल आवंटन के निर्णय को लेकर भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बोले-सरकार जनता को गुमराह कर रही उनका कहना है कि बैठक में पंजाब सरकार अपना पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रख पाई। दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि पंजाब सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के पास किसी दूसरे राज्य को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है। मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक भी बुलाई यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद चरम पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। भाजपा ने मामले में किसानों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *