लुधियाना में भाजपा ने किया प्रदर्शन:CM मान का जलाया पुतला;धीमान बोले-सरकार की लापरवाही से पानी हरियाणा को मिल रहा

लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रधान रजनीश धीमान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला दहन किया। एसवाईएल मुद्दे पर भाजपा ने पंजाब सरकार को घेरा और विरोध मार्च भी निकाला। भाजपा प्रदेश प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हितों के साथ लगातार धोखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो पंजाब में कुछ और, जबकि हरियाणा और दिल्ली में कुछ और बयान देते हैं। धीमान ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण ही हरियाणा को पानी जा रहा है। पंजाब सरकार के मंत्री बिना तैयारी के ही बैठक में शामिल हो जाते है जिस कारण वह पंजाब के मुद्दे सही से रख नहीं पाते। जनता पंजाब में आप की सरकार को लाकर खुद को ठगा महसूस कर रही है। आप सरकार ने जिस बदलाव के नाम पर वोट मांगे थे आज वह वोट बैंक बिखरता हुआ आप सरकार को नजर आ रहा है। धीमान ने कहा कि भाजपा पंजाब का पानी बाहर नहीं जाने देगी और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। धीमान के मुताबिक यदि हरियाणा को पानी जाता है तो आने वाले दिनों में इस संघर्ष को तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *