प्रतापगढ़ में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित:1934 मरीजों की हुई जांच, 262 मरीजों का किया ऑपरेशन

प्रतापगढ़ में महावीर चेरीटेबल सोसायटी और जिला अंधता निवारण समिति की ओर से आयोजित किए गए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 1934 मरीजों के आंखों की जांच की गई। जिसमें 262 चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए। साथ ही 534 मरीजो के नंबर के चश्मे निकाले गए। 5 दिनों तक चले इस शिविर में समिति की ओर से मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था निशुल्क रखी गई थी। महावीर चेरीटेबल सोसायटी के अध्यक्ष संजय वगैरिया ने बताया- जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित इस 33 वें पांच दिवसीय शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों के आंखों की जांच एवं ऑपरेशन किए गए। जिला चिकित्सालय में 262 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए और उन्हें डिस्चार्ज कर आगामी 26 जनवरी 2025 को पुन जांच के लिए बुलाया गया है, शिविर में अपनी आंखों की जांच करवाने पहुंचे 1934 मरीजों में से 534 मरीजों के नंबर के चश्मे निकाले गए। जिन्हें आगामी 5 जनवरी 2025 को यह चश्मे सालगिया कंपाउंड में शिविर लगाकर निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। वगैरिया ने बताया कि मरीजों के ऑपरेशन के साथ उन्हें दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *