जगराओं में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, सप्लाई करने जा रहे थे, पुलिस को भागे थे

जगराओं में थाना सुधार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 264.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के हाथ लगे युवक के बाद पुलिस ने डीलर को भी दबोच लिया। आरोपी गुरप्रीत सिंह गांव मोही सुधार का रहने वाला है। दूसरा आरोपी गुरविंदर सिंह गांव बुर्ज हरी सिंह रायकोट का निवासी है। दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के मुताबिक, थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल गश्त पर थे। दाना मंडी से सूआ कॉलेज रोड पर कॉलेज की दीवार के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में गुरप्रीत सिंह की जेब से हेरोइन मिली।पूछताछ में गुरप्रीत ने अपने डीलर गुरविंदर सिंह का नाम बताया। पुलिस ने गुरविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। गुरप्रीत सिंह को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *