जातीय जनगणना की घोषणा सिर्फ हेडलाइन न रहे: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेताओं की एक अहम बैठक शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा हाल में घोषित जातीय जनगणना को लेकर मंथन हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र ने जातीय जनगणना कराने की घोषणा की है। इस मसले पर भी हमें फ्रंट फुट पर संघर्ष करते रहना है, ताकि केंद्र सरकार की यह घोषणा हेडलाइन बनकर न रह जाए। हमें जातिगत जनगणना की डेडलाइन भी केंद्र सरकार से तय करवानी है। इसके लिए कांग्रेस लगातार दबाव बनाएगी। राहुल गांधी आैर कांग्रेस के दबाव में ही केंद्र को झुकना पड़ा है आैर जातीय जनगणना की घोषणा करनी पड़ी है। समन्वय बनाकर करें काम: बैठक में संविधान बचाआे अभियान की सफलता को लेकर भी गहन मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित रैली ऐतिहासिक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *