नकली जीएसटी बिलिंग केस में 3 व्यापारी अरेस्ट

चंडीगढ़| चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल जीएसटी विभाग ने मंडी गोबिंदगढ़ से 3 व्यापारियों को करोड़ों की नकली बिलिंग के केस में गिरफ्तार किया है। विभागीय अधिकारयों से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े व्यापारियों की पहचान संजीव(55) पुत्र बैजनाथ वासी, करन (32) पुत्र संजीव, सोवित (27) पुत्र संजीव तीनों वासी मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। तीनों व्यापारियों को शुक्रवार की रात 10:30 बजे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना लाया गया। जिसके बाद टीम उन्हें चंडीगढ़ के लिए अपने साथ ले गई। व्यापारियों की धरपकड़ के बाद इलाके में चर्चा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *