जल बचाओ संकल्प के साथ जल पखवाड़ा संपन्न

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में 16 से 30 अप्रैल तक जल संरक्षण को समर्पित ‘जल पखवाड़ा’ मनाया गया, जिसमें सभी कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा दसवीं की अदिति ने जल संकट पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया, जबकि कक्षा तीसरी के छात्रों ने नारा लेखन के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया। कक्षा चौथी के छात्रों ने कविताओं से जागरूकता फैलाई और कक्षा पांचवीं के छात्रों ने पोस्टर बनाकर जल संरक्षण का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों और स्टाफ ने जल बचाने और उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने का सामूहिक संकल्प लिया। प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जल पृथ्वी का सबसे कीमती संसाधन है, जिसे बचाना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *