लुधियाना| काम से वीरवार रात घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। हादसा थाना सदर इलाके में हुआ है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने मदद करने की बजाए वहां से फरार हो गया। मृतक की पहचान अंकुल (40) वासी गांव ठक्करवाल के रूप में हुई है,जो कि मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था और लुधियाना में लेबर का काम करता था। मामले में जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अंकुल रात के समय काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


