सार्वजनिक जगह पर नशा करने वाले 4 काबू

लुधियाना| शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न इलाकों में रेड कर कई आरोपियों को पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पहला मामला थाना दरेसी इलाके का है। यहां पुलिस ने प्रिंकल ग्राउंड से आरोपी राहुल कुमार, निवासी वाल्मीकि मोहल्ला को गिरफ्तार किया। दूसरा मामला थाना डिवीजन-1 क्षेत्र का है। रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने राजा राम कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदिग्ध हालत में घूम रहा था, तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। तीसरी रेड थाना डिवीजन-3 की पुलिस ने की। इस दौरान 2 आरोपियों दविंदर निवासी हरगोविंद नगर व रोहन निवासी किला मोहल्ला को काबू किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *