लुधियाना| नशों के खिलाफ युद्ध मुहिम के तहत अब लुधियाना पुलिस ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें रस्सा कस्सी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सिविल लाइंस में पहले दिन यह मुकाबले आयोजित किए गए। जिनमें सीपी स्वप्न शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलें अहम हैं। उनका कहना है कि लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से टग ऑफ वार के नाम से चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को पहले दिन 8 टीमों के मुकाबले करवाए गए। उन्होंने बताया कि लुधियाना के हर वार्ड से इसके लिए एक टीम चुनी जा रही है। जिन्हें चार जोनों में बांटा गया है। हर जोन में रोजाना के आधार पर इंट्रा जोनल मैच होंगे। हर जोन की विजयी टीम, चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले में जाएगी और उन टीमों के बीच मुकाबले होंगे।


