फेस आईडी से पोषण योजना पर संकट:आंगनवाड़ी वर्करों ने 20 की हड़ताल को बताया बच्चों के हक की लड़ाई

भास्कर न्यूज | लुधियाना आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) ने केंद्र सरकार पर आईसीडीएस योजना खत्म करने, पोषण के लाभ से बच्चों को वंचित करने और फेस आईडी के नाम पर वर्करों व लाभार्थियों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए 20 मई को देशव्यापी हड़ताल को पूरे जोश से सफल बनाने का ऐलान किया है। जिला प्रधान सुभाष रानी ने कहा कि चार लेबर कोड के जरिए मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं। सरकार फेस आईडी अनिवार्य कर बच्चों का पोषण रोक रही है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन है। लोगों में डर है कि ओटीपी देने से साइबर फ्रॉड हो सकता है, इसलिए वे पहचान नहीं देना चाहते, लेकिन विभाग वर्करों पर दबाव बना रहा है। 300 ग्राम दलिया के लिए लोग फेस आईडी नहीं करवाना चाहते। इससे आंगनवाड़ी वर्कर दोहरी मार झेल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दो दशक से बजट तो दे रही है, लेकिन न मोबाइल दिए, न संसाधन। उलटा वर्करों से डिजिटल काम लिया जा रहा है। विज्ञापनों में दिखाया जा रहा है कि सब कुछ ठीक है, जबकि ज़मीनी हकीकत अलग है। 9 मई को जिला मुख्यालयों पर मांग पत्र भेजा जाएगा। आंदोलन को लेकर अर्बन-1 की शैली, अर्बन-2 की रजनी बाला व आरती, अर्बन-3 की आशा रानी व सुरजीत कौर, अर्बन-4 की अंजू महेता व बलविंदर कौर, मांगट की इंदरजीत व मनजीत और रूलर की हरजिंदर व मनी ने भी सरकार की नीतियों का विरोध किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *