किसानों ने गेहूं के मुआवजे के लिए डीसी को सौंपा मांगपत्र

अमृतसर| संयुक्त किसान मोर्चा भारत और किसान मजदूर मोर्चा भारत दोनों मंचों से जुड़े संगठनों की ओर से पंजाब भर के डीसी दफ्तरों में मांग-पत्र सौंपे गए। वरिष्ठ किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य भर में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर आग लगने और ओलावृष्टि के कारण हजारों एकड़ गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। इससे किसानों को जान-माल का भी नुकसान उठाना पड़ा है। इस प्रकार गेहूं की 100 प्रतिशत हानि हुई है। इस नुकसान का मुआवजा बढ़ाकर 50 हजार प्रति एकड़ किया जाए, जानमाल के नुकसान पर प्रति व्यक्ति 10 लाख की आर्थिक सहायता व नौकरी दी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *