लगातार दूसरी बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में हुआ। पिछले साल पतरातू में मुख्य आयोजन हुआ था, इस बार रांची के होटल रेडिसन ब्लू में फिनाले हुआ। इस बार खास बात यह रही कि तीन राज्यों का फिनाले रांची में किया गया। मिस यूनिवर्स झारखंड, मिस यूनिवर्स ओडिशा और मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ का चुनाव हुआ। ऑर्गेनाइजर हर्ष गखर ने बताया कि फाइनल में झारखंड की 21, ओडिशा की 5 और छत्तीसगढ़ की 9 लड़कियों के बीच मुकाबला हुआ। फाइनल में 5-5 सुंदरिया चुनी गईं। फिर तीनों राज्यों की विनर और रनरअप चुनी गईं। विजेता मिस यूनिवर्स इंडिया में भाग लेंगी। विभिन्न राज्यों के बीच मुकाबला होगा, वहां की विनर थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स-2025 प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ओडिशा से अनुष्का व छग से अंजलि विनर जजों ने लड़कियों को विभिन्न मापदंडों कैट वॉक, स्माइल, बॉडी स्ट्रक्चर, कॉन्फिडेंस, हाजिरजवाबी, फ्रेंडली आदि पर नंबर दिए। रिया तिर्की, नारायणी जायसवाल, सिमरन, तुशिता सूर्यवंशी, प्रियांशु माला व रुचि सेठ के रैंप वॉक को खूब पसंद किया गया। रिया तिर्की मिस झारखंड चुनी गईं। छत्तीसगढ़ से डॉ. अंजलि पवार व ओडिशा से अनुष्का घोष विनर हुईं। निखिल आनंद और प्रीति सिंह थे जज शुरुआत परिचय राउंड से हुई। फिर झारखंड के पारंपरिक नृत्य व राष्ट्रीय पोशाक राउंड हुआ। अंत में इवनिंग गाउन राउंड का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के विजेता के चयन में निर्णायक की भूमिका अहम रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह रहीं। जज पैनल में निखिल आनंद (नेशनल डायरेक्टर, मिस यूनिवर्स इंडिया) व प्रीति सिंह (मिसेज झारखंड) शामिल थीं। टीम बेडएक्स ने घोषणा की कि 2026 में होने वाले मिस यूनिवर्स झारखंड, ओडिशा व छत्तीसगढ़ का आयोजन भी यहीं किया जाएगा। रिया तिर्की नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में सभी प्रतिभागी पारंपरिक परिधान पहनी थीं, झारखंड की अधिकतर लड़कियां लाल पाड़ साड़ी में नजर आईं।


