लुधियाना| बीवीएम किचलू नगर में विश्व हास्य दिवस को उत्साह के साथ मनाया। जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने हास्य के आनंदमय उत्सव में बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में लाफ्टर योग, स्माइलिंग फेस मास्क, स्टैंड-अप कॉमेडी, कॉमेडी स्किट और लाफ-ए-थॉन शामिल थे। इस विभिन्न गतिविधियों ने सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी। यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा, जिसमें हास्य और सौहार्द की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने कहा कि हंसी एक शक्तिशाली स्रोत है जो हमारी ऊर्जा को ऊपर उठाती है और नकारात्मकता को दूर करती है, जिससे समग्र कल्याण होता है।


