परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया युवक शिवनाथ नदी में डूबा, हुई मौत

राजनांदगांव| शहर के ऑक्सीजोन में फिर एक हादसा हुआ। 22 वर्षीय युवक की शिवनाथ में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक मनाने ऑक्सीजोन गया था। घटना शनिवार दोपहर की है। जानकारी के मुताबिक गौरी नगर निवासी जयंत देवांगन अपने परिवार के सदस्यों और जगदलपुर से आए जीजा हरिश देवांगन के साथ ऑक्सीजोन पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान सभी नहाने के लिए शिवनाथ नदी में उतरे। नहाने के दौरान जयंत गहराई वाले हिस्से में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने उसके जीजा हरिश भी गहराई में चले गए। दोनों डूबने लगे, जिसे देख परिवार के सदस्यों ने आवाज लगाई। तभी पास मौजूद मछुआरों ने दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *