झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर:प्रदेश में आज भी होगी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका, 20 जिलों में यलो अलर्ट

झारखंड के मौसम में बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है। इसका असर अगले दो दिनों तक रहने वाला है। इसके देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, पूर्वी राजस्थान से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम मध्य प्रदेश के बाद पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और बंगाल की ओर बढ़ रहा है। इससे वातावरण में नमी आ गई है। बादल बन रहे हैं। आज भी तेज रहेगी हवा की रफ्तार इसके चलते झारखंड में बारिश हो रही है। रविवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार के बाद धीरे-धीरे मौसम में फिर बदलाव आएगा। अधिक तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ सकती है। 6 मई के बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। मौसम ने बदला मिजाज, हुआ नुकसान इधर बीते 24 घंटे के दौरान कोडरमा सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में दोपहर बाद से देर रात तक बारिश हुई। बोकारो में ओलावृष्टि से कई खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। जबकि धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा सहित सभी जिलों में रात में भी अलग-अलग समय में बारिश हुई है। कोडरमा में शनिवार को हुई बारिश और वज्रपात ने सौरव कुमार की जान ले ली। परिजन को आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी। इधर हजारीबाग के बरकट्ठा के बेड़ो कला गांव में देवानंद राणा की मौत हो गई। बरकट्ठा में ही 25 वर्षीय छोटू साहू की भी मौत हो गई। आज 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट आज के मौसम की बात करें तो राज्य के उत्तर पश्चिम भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्से में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और तेज हवा का झोंका चल सकता है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी हो सकती है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बात कही है। 5 अप्रैल को राज्य के पूर्वी एवं दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इस दौरान वज्रपात की संभावना भी व्यक्त की गई है। इस दायरे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के अलावा संथाल परगना के जिले आएंगे। राजधानी रांची में भी होगी बारिश बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। 5 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने वाला है। 6 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने वाला है। 7 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क बना रहेगा। उस दिन बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *