राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर पकड़ा गया:PAK सेना ने 10वें दिन सीजफायर तोड़ा, कुपवाड़ा-पुंछ समेत 8 जगहों पर फायरिंग की

राजस्थान में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया। रेंजर पर जासूसी करने का आरोप है। पाकिस्तान ने भी पाक रेंजर पकड़े जाने की पुष्टि की है। BSF और सुरक्षा एजेंसियां आज उससे पूछताछ करेंगी। पाकिस्तान ने लगातार 10वें दिन LoC पर सीजफायर तोड़ा है। पाक सेना ने कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की है। शनिवार को कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के आसपास पाक ने सीजफायर तोड़ा था। पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच पाकिस्तान ने फाइटर जेट्स की एक्सरसाइज और सेना की मूवमेंट बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने अपने 80 जेट्स को फॉरवर्ड एयरबेस पर तैनात किया है। सेना को LoC की ओर मूव कराया गया है। पाकिस्तान ने भी उन जहाजों की एंट्री अपने बंदरगाहों पर बंद कर दी है, जिन पर भारतीय झंडा लगा है। दरअसल, एक दिन पहले भारत ने पाकिस्तान से आयात रोक दिया था और बंदरगाहों पर पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों की एंट्री बैन कर दी थी। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी हर जानकारी के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *