करंट से मजदूर की हुई मौत मकान मालिक पर अपराध दर्ज

बालोद| ग्राम गोरकापार मंे निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान ग्राम मोंहदीपाट निवासी छबिल साहू (50 वर्ष) की मौत हो गई। इस मामले में अर्जुन्दा थाने में अजीत राम ठाकुर के खिलाफ धारा 304-ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार को हुई थी। मजदूर बिरबल कुमार ठाकुर, मनोज कुमार यादव, रोमलाल साहू, खिलेश्वर प्रसाद, अनिल कुमार ठाकुर, विद्युत विभाग जेई का बयान लिया गया है। जिसमें यह तथ्य सामने आया कि अजित ने छबिल को मौखिक रूप से मकान निर्माण की जिम्मेदारी दी थी। निर्माण स्थल के ऊपर 11 केव्ही का हाईटेंशन तार गुजरा था। मकान मालिक ने एनओसी नहीं ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *