सेवानिवृत्त होने पर व्याख्याता जीआर यदु का किया सम्मान

राजनांदगांव| शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चे.ब. नवागांव में व्याख्याता जीआर यदु के सेवानिवृत्त पर सम्मान और विदाई समारोह हुआ। वे लगभग 41 वर्षों तक शासकीय सेवा में रहे। प्राचार्य निमिशा भुआर्य, एचएल हिरवानी सहित सभी कर्मचारियों ने व्याख्याता यदु के यगदान को सराहा। उनका पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त व्याख्याता ने संस्था को भेंट स्वरुप गार्डन चेयर प्रदान किया। समारोह के मुख्य व्यवस्थापक बीके साहू, व्याख्याता डीएल साहू, एमके ठाकुर, एएल साहू,पी कन्नौजे मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *