भास्कर न्यूज |पामगढ़ छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज का बैठक 4 मई को ग्राम जेवरा में हुई। आयोजित बैठक मे प्रमुख एजेंडा शामिल थे, जिनमें छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज का सामाजिक चुनाव, पामगढ़ में नवीन यादव समाज का सामुदायिक भवन लोकार्पण, आय-व्यय का ब्यौरा, वार्षिक कार्य योजना की रूपरेखा तैयार करना था। आयोजित बैठक में बैठक की अध्यक्षता सोनाराम यादव ने की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने बैठक एजेंडा पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें 7 जून को ग्राम ब्यासनगर में छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम आयोजित है। इसके लिए 18 मई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 25 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों से 28 मई तक नामांकन दाखिल कराने की प्रक्रिया की जाएगी। 30 मई तक नामांकन वापसी व दावा स्वीकार किए जाएंगे। 1 जून को नाम प्रकाशन व चुनाव चिन्ह का आबंटन होगा। 7 जून को चुनाव प्रक्रिया महाधिवेशन सुबह 11 बजे से और रात 9 बजे कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सोनाराम यादव, बिहारी यादव, संग्राम सिंह यादव, फिरतराम यादव, जोधन यादव, भरत यादव, सुनील यादव, मनोज यादव, देवेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, राजेन्द्र यादव, शत्रुहन यादव, रघु यादव, गेंदराम यादव, नकुल यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, दिलहरण यादव, जितेन्द्र यादव और अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।


