चलाया अभियान . शहर के अन्य तालाबों की भी करेंगे सफाई, समाजसेवियों ने की पहल

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर में तालाब संरक्षण अभियान लगातार चौथे रविवार को भी जारी रहा। इस बार राधाकृष्ण मंदिर के बड़े तालाब में सुबह 6 से 8 बजे तक श्रमदान कर सफाई की गई। नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी की पहल पर अभियान में समाजसेवी, संस्था प्रमुख, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प लिया गया है। इसी दिशा में तालाबों के संरक्षण और संवर्धन की शुरुआत बड़े तालाब की सफाई से की गई। हर रविवार को यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि जनभागीदारी का प्रतीक है। सभी नागरिकों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की गई। इसके बाद अन्य तालाबों की सफाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज प्रमुखों के साथ मिलकर श्रमदान करने से संतुष्टि मिलती है। तालाब सफाई में समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, सभापति बिहारी राम धुर्वे, अजय ठाकुर, सुरेंद्र पांडेय, हरीश कुंभकार, केशरीचंद सोनी, सोनू उपाध्याय, सनत साहू, जसवंत छाबड़ा, हर्ष खुराना सहित वार्डवासी, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। गंदगी को हटाने के लिए निभाई भागीदारी तालाब की सफाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई। रेडक्रॉस सोसा​इटी के स्वयं सेवकों ने भी तालाब की सफाई, जलकुंभी और कचरा हटाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। अध्यक्ष चंद्रवंशी ने रेडक्रॉस के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। पर्यावरण व तालाबों का संरक्षण जरूरी समाज प्रमुखों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्होंने अभियान में शामिल होने पर खुशी जताई। कहा कि तालाबों का संरक्षण जल स्रोतों को बचाने के साथ शहर की सुंदरता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *