जनसेवा: जरूरतमंद लोगों को ब्लड दे रहा सिन्हा समाज और युवा समूह

बालोद| जरूरतमंद मरीजों को फ्री में ब्लड उपलब्ध कराने गुरूर ब्लॉक व छोटेपारा धनोरा के युवाओं की टीम अच्छी पहल कर रही है। सिन्हा समाज युवा रक्तदान समूह और मां बहादुर कलारिन रक्तदान समूह बनाकर किसी भी समय सरकारी व निजी अस्पतालों में पहुंचकर रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान महादान, इसी उद्देश्य को लेकर समूह के सदस्य कार्य कर रहे हैं। समूह में बालोद, कांकेर, दुर्ग, भिलाई, रायपुर व धमतरी जिले के 80 लोग सिन्हा समाज के हैं। जिसमें अधिकतर युवा हैं। सामाजिक युवाओं के अलावा दूसरी जाति के 100 से ज्यादा लोग समूह में शामिल होकर अपना योगदान दे रहे हैं। जो जिले के अलावा दूसरे जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ब्लड देने पहुंचते हैं। मदद के लिए यहां फोन करें: 9131228022 और 8815152266 ईमेल एड्रेस tuleshwarkumar2189@g mail.com कार्यालय का पताः गुरूर मरीजों को समय पर ब्लड देने की पहल 2007 से शुरू अस्पताल में जरूरत के समय मरीजों को ब्लड नहीं मिल पाता। इस वजह से मरीज व परिवार भटकते रहते हैं। इसी को ध्यान में रखकर वर्ष 2007-08 से युवा रक्तदान समूह, मां बहादुर कलारिन रक्तदान समूह बनाकर सदस्यों ने रक्तदान की शुरुआत की। समूह के प्रमुख ग्राम छोटेपारा धनोरा निवासी 36 वर्षीय तुलेश्वर सिन्हा 40 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्हांेने बताया कि रिश्तेदार को ब्लड देने कोई नहीं आया, तब मैंने पहली बार ब्लड देकर उनकी जान बचाई। बचपन में इंजेक्शन लगाने से डर लगता था लेकिन अब रक्तदान करना आदत हो गई है। समूह से जुड़े सदस्य 500 से ज्यादा यूनिट ब्लड डोनेट कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *