बारिश में तालाब बनी लिपदा बाइपास सड़क, यात्री परेशान

चतरा | चतरा शहर के मारवाड़ी मोहल्ला खंडेलवाल विद्या मंदिर के पास से शुरू हुआ लिपदा बाइपास रोड़ थोड़ी सी बारिश में ही तालाब बन जाता है। सड़क में लिपदा मोड़ से लेकर सिमेंट गोदाम तक सड़क पर पानी जमा है। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। लिपदा मोहल्ला निवासी मनोज कुमार ने सड़क पर जमा पानी का फोटो भेजा है। मनोज कुमार ने बताया कि काफी लंबे समय तक लिपदा बाइपास रोड़ जर्जर स्थित में रहा। कुछ माह पूर्व लिपदा बाइपास रोड़ का कालीकरण किया गया। सड़क का निर्माण तो हो गया लेकिन सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क के किनारे नाली नहीं रहने के कारण ही थोड़ी सी भी बारिश होने पर ही सड़क पर तालाब जैसा पानी भर जाता है। पानी निकलने का कोई रास्ता ही नहीं है इसके कारण एक बार पानी गिरने के बाद 15 -20 दिनों तक सड़क पर पानी जमा रहता है। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। खासकर स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। सड़क के किनारे स्थित घरों के लोगों को सड़क पर जल जमाव के कारण दिनरात परेशानी हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *