हजारीबाग |भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के अवसर पर शहर के छठ तालाब स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कायस्थ समाज द्वारा आयोजित इस पारंपरिक समारोह में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में पूजा, हवन, भंडारा और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने समाज को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं। श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं। उन्होंने कायस्थ समाज को शिक्षा, अनुशासन और सेवा का प्रतीक बताते हुए बधाई दी और भविष्य में समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। पूजा कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर के पुजारी रणधीर कुमार पाण्डेय ने किया। जिनमें अनुपम सिन्हा, राज प्रकाश, विभूति नारायण सिन्हा, संजीव कुमार बॉबी, प्रभात प्रधान, सुनील श्रीवास्तव, अनुज सिन्हा, बापी करण, दीप प्रकाश नारायण, शुभम प्रकाश, सुमित प्रकाश बीटू, विवेक प्रकाश और शशिकांत दिनेश यादव, विक्की कुमार धान आदि शामिल थे।


